मुख्यमंत्री ने श्री एम0 वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी


yogi__1501250112 वेंकैया नायडू का निर्वाचन 
किसानों सहित सभी वर्गों के लिए गौरवपूर्ण
लखनऊ:   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने एन0डी0ए0 के उम्मीदवार श्री एम0 वेंकैया नायडू  के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर उन्हें अपनी तथा प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर श्री नायडू के निर्वाचन को देश के किसानों सहित सभी वर्गों के लिए गौरवपूर्ण बताया है।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह  तथा भाजपा संसदीय दल की सकारात्मक सोच के फलस्वरूप देश को एक ऐसा नेता उपराष्ट्रपति के तौर पर मिला है, जिन्होंने अपने दायित्वों का हमेशा कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।
श्री नायडू  का लम्बा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का सुदीर्घ अनुभव है। भारत के उपराष्ट्रपति पद पर श्री एम0 वेंकैया नायडू  के निर्वाचन से ग्रामीण जनता के मान में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

Scroll To Top
Translate »