मुख्यमंत्री ने सरयू नदी के घाटों पर पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए


press (1) (1)
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज अयोध्या में सरयू  की पूजा-अर्चना के पश्चात राम की पैड़ी के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया तथा उसके सौन्दर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के निर्देश भी दिए। उन्होंने सरयू नदी, राम की पैड़ी तथा अन्य घाटों पर अविरल जल प्रवाह के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों एवं अभियन्ताओं से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री  ने 133 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जा रही परियोजना के अन्तर्गत सभी कार्य इस वर्ष अक्टूबर माह से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
 तत्पश्चात् मुख्यमंत्री  ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि सरयू  की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाये रखने के लिये इसमें गिरने वाले सभी नालों को या तो डायवर्ट किया जाएगा या वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट लगाकर स्वच्छ जल ही नदी मंे प्रवाहित किया जाएगा, जिससे तीर्थयात्रियों को अयोध्या भ्रमण के दौरान पवित्र सरयू नदी में स्नान करने में कोई दिक्कत न आए।

Scroll To Top
Translate »