Times Now Karnataka exit poll: त्रिशंकु विधानसभा के आसार, कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें


 

Congress_BJP_1524907634

टाइम्स नाउ और वीएमआर के सर्वे के मुताबिक कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इस सर्वे में त्रिशंकु विधानसभा के आसार जताए गए है।

इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के खाते में 96 सीटें जाती दिख रही हैं। जो कि बहुमत से 17 सीटें दूर हैं। यहां बहुमद के लिए 113 सीटों की जरूरत है। वहीं भारतीय जनता पार्टी 87 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। जेडीएस भी 35 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं अन्य अपने खाते में छह सीटें ले सकते हैं। ऐसे में यहां जेडीएस के ‘किंगमेकर’ बनती दिख रही है। क्योंकि इस सर्वे के मुताबिक किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए जेडीएस से हाथ जरूर मिलाना होगा।

मतदान 222 सीटों पर हुआ है। कर्नाटक चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लड़ रहीं प्रमुख पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जनता दल और जनता दल सेक्युलर शामिल हैं। वहीं, दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे। बता दें, इस बार कर्नाटक चुनाव के लिए 2600 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 2400 पुरुष हैं तो वहीं, 200  उम्मीदवार महिला हैं। इसके अलावा 58,008 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।


Scroll To Top
Translate »