राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री , सरकार के 6 माह पूरे होने पर रिपोर्ट की प्रति भेंट की


21761929_1924182717902924_6862906147979858473_n
लखनऊ,19 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज राजभवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचारिक भेंट की तथा सरकार के 6 माह पूरे होने पर जारी ‘बढ़ चला उत्तर प्रदेश एक नई दिशा की ओर’ पुस्तिका की प्रथम प्रति भेंट की।

मुख्यमंत्री ने इसी के साथ कल जारी की गई एक अन्य पुस्तिका ‘श्वेत पत्र 2017 उत्तर प्रदेश सरकार’ की प्रति भी दिया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को सरकार के 6 माह पूरे होने पर बधाई दी तथा पुस्तिका की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि जवाबदेही और पारदर्शिता की दृष्टि से यह एक अच्छा कदम है।


Scroll To Top
Translate »