चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान ,विकास को बुलंदियों पर ले जाएंगे


 

lucknow |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ऐलान किया कि चित्रकूट अब दस्यु मुक्त हो चुका है। विकास की दिशा में यह बड़ी कार्रवाई है, अब जल्द यहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होगी। सीएम ने वादा किया कि चित्रकूट के विकास को बुलंदियों पर ले जाएंगे। वह यहां के एयरपोर्ट को शुरू कराने का प्रयास कर रहे हैं, । डिफेंस कॉकीडोर का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि यहां के नौजवान को अब पलायन नहीं करना पड़ेगा, उसको यहीं रोजगार मिलेगी। उन्होंने कहा अपने घर में रह कर नौजवान मां-बाप और देश दोनों की एक साथ सेवा कर सकेगा, सीएम ने कहा यहां बने फाइटर प्लेन और तोपें जिन पर चित्रकूट लिखा होगा वह देश की रक्षा करेंगे।

मानिकपुर से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लालतारोड चौराहे के पास आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक चुने गए लोग ठेकेदारों के साथ मिलकर विकास के धन पर डकैती डाल रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विकास के लिए आयी एक-एक पाई विकास में लगेगी,  किसी ने डकैती डालने की कोशिश की तो उसका जो हस्र हो रहा है पूरा प्रदेश देख रहा है। सीएम ने कहा कि चित्रकूट दस्यु मुक्त हो चुका है, अब तेजी से यहां का विकास होगा। पर्यटन की यहां अपार संभावनाएं हैं, उन्होंने कहा कि राम ने 14 साल के बनवास में 12 साल यहां बिताए थे, हजारों साल पुरानी विरासत संजो कर रखना हमारा दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक भी गौवंश कटने नहीं देंगे और न किसान की फसल खराब होंने देंगे, गोसंरक्षण केन्द्र बनाकर अन्ना प्रथा को पूरी तरह समाप्त करेंगे। सीएम ने कहा गोवंश के साथ धांधली करने वालों को छोड़ेंगे नहीं, डीएम और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई इसका उदाहरण है। पशुपालकों से उन्होंने गोवंश गोद लेने की अपील की जिसके लिए सरकार आर्थिक मदद कर रही है।


Scroll To Top
Translate »