मुख्यमंत्री योगी, केशव, डाॅ. दिनेश शर्मा ने विधान परिषद की सदस्यता की शपथ ली


21752649_1923624747958721_3140348839407269768_o

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज यहां सचिवालय स्थित तिलक हाल में विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने विधान परिषद की सदस्यता की शपथ दिलाई।

इसके अलावा, सभापति ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डाॅ. दिनेश शर्मा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह, और राज्य मंत्री मोहसिन रजा को भी विधान परिषद की सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्रीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Scroll To Top
Translate »