चीन में सोने से भरा 500 साल पुराना मकबरा मिला


gold
पेइचिंगचीन में मिंग शासनकाल के 500 साल पुराने मकबरे को खोजा गया है, जो एक सैन्य रणनीतिकार महिला का है। यह मकबरा सोने से भरा हुआ है। नानजिंग शहर स्थित नानजिंग म्यूनिसिपल म्यूजियम और च्यांगनिंग डिस्ट्रिक्ट म्यूजियम के ऑर्कियोलॉजिस्ट ने इस मकबरे को खोजा है।इसमें दो पत्थरों पर उत्कीर्ण लेख लेडी मेई की कहानी बताते हैं कि कैसे वह राजनीतिक और सैन्य रणनीतिकार बनीं। लाइव साइंस वेबसाइट की खबर के मुताबिक, 21 वर्षीय मेई बाद में एक ड्यूक की मां बनती हैं जो दक्षिण-पश्चिम चीन के एक प्रांत पर राज करता है।इस मकबरे से मिले खजाने में सोने के कंगन, सोने का परफ्यूम बॉक्स और सोने की बालों की पिन शामिल हैं, जिसपर रत्नों का मिश्रण जड़ा हुआ है। इसमें नीलम मूंगे और अन्य रत्न शामिल हैं।

 

 


Scroll To Top
Translate »