स्मार्ट सिटी मिशन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक शहरो का विकास किया जा रहा है—-सचिव दुर्गाशंकर मिश्र


स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 311 एप  लान्च

लखनऊ |  भारत ने 2007 में ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया तथा भारत को वर्ष 2022 तक 5 ट्रिलियन डाॅलर अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक 10 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य तभी हासिल किया गया जा सकेगा जब शहरी क्षेत्र देश के विकास में अपना पूर्ण योगदान देगें। यह अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2030 तक देश में 60 करोड़ की आबादी शहरी क्षेत्रों में निवास करेगे। यह वक्तव्य श्री दुर्गा शंकर मिश्र, सचिव, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने आज  नगर निगम लखनऊ, लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमि. तथा इलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्त्वाधान में एक दिवसीय अरबन इनोवेशन समिट का आयोजित में रखे।

श्री मिश्रा ने कहा कि ऐसी स्थिति में नये रूप में शहरी क्षेत्रो का विकास होगा। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय की स्मार्ट सिटी मिशन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक शहरो का विकास किया जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उ.प्र. सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग के  मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता , भारत सरकार, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग, उ.प्र. शासन श्री मनोज कुमार सिंह, प्रयागराज स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष व मण्डलायुक्त प्रयागराज डाॅ. आशीष कुमार गोयल, निदेशक स्थानीय निकाय उ.प्र./स्टेट मिशन डायरेक्टर डाॅ काजल, उ.प्र. शासन नगर विकास विभाग के सलाहकार श्री केशव वर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी उपस्थित रहें तथा जल गुरु महेन्द्र मोदी शामिल हुये।

मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता एवं सचिव, शहरी कार्य, भारत सरकार द्वारा लखनऊ शहर के नागरिको हेतु स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत निर्मित किए गए 311 एप को लान्च किया गया। नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि यह एप यूजर फ्रेन्डली है जिसमें ट्रैफिक मार्गदर्शन व अन्य अनेक सुविधाएं भी उपलब्ध है। 311 एप का उद्देश्य नागरिक समस्याओं का समय से निस्तारण कराना है। यह एप  लखनऊ के प्रत्येक नागरिक को उनकी नगरीय समस्याओं के निराकरण में अत्यंत सहायक होगा जैसे मार्ग प्रकाश, सफाई व अन्य।

इस अवसर पर उपस्थित समस्त प्रतिनिधियों ई-गॉव मैगजीन का अनावरण किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों पर आधारित एक कॉफ़ी टेबल बुक का भी अनावरण किया गया।कार्यक्रम के अन्य सत्र में आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग, उ.प्र. शासन द्वारा मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 के संबंध में एक प्रस्तुतीकरण दिया गया।

इसके अतिरिक्त प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्मार्ट सिटी विषयक एक प्रस्तुतीकरण तथा अन्य निजी कंपनियों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विभिन्न प्रस्तुतीकरण दिये गये। कार्यक्रम के बेस्ट प्रेक्टिसेज सत्र के अंतर्गत शिवमोगा स्मार्ट सिटी लि. कर्नाटक, ग्वालियर स्मार्ट सिटी लिमि, उ.प्र., कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों तथा अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्र में चल रही बेस्ट प्रेक्टिसेज से संबंध में जानकारी साझा की गयी।

कार्यक्रम की समाप्ति पर ईलेट्स टेक्नोमीडिया के फाउंडर डाॅ. रवि गुप्त एवं नगर आयुक्त डॉ इन्द्रामणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम के सफल आयोजिन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में देश के विभाग विभागीय वरिष्ठ अधिकारीगण, लखनऊ स्मार्ट सिटी, कानपुर स्मार्ट सिटी, ग्वालियर स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. व नगर आयुक्तगण, नई दिल्ली म्यूनिस्पिल काउंसिल की सचिव श्रीमती रश्मि सिंह को बेस्ट स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और बैंक ऑफ़ बडौदा को बेस्ट बैंकिंग सर्विसेज को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।


Scroll To Top
Translate »