सीएम योगी अयोध्या में ‘रामायण’ म्यूजियम बनाने के लिए देगें 25 एकड़ जमीन,154 करोड़ रुपए


2017_3$largeimg18_Mar_2017_181023000
lucknow : यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ अयोध्या में रामायण म्यूजियम बनाने जा रहे  है। इसके लिए आदित्‍यनाथ ने 25 एकड़ जमीन देने का फैसला किया है। अयोध्या को राम जन्मभूमि माना जाता है और यहां अब म्यूजियम बनाया जाएगा। इसके लिए 154 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान रखा है।
अगले सप्ताह ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 154 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान रखा है। बता दें कि अखिलेश सरकार ने जमीन देने को लेकर कथिततौर पर टाल-मटोल की थी। इसके साथ ही अप्रैल में केंद्र के पैसे की मियाद खत्म हो रही थी।
लेकिन, अब रामायण म्यूजियम का काम शुरू हो जाएगा। एक सप्ताह में काम शुरू होने वाला है। इस म्यूजियम में रामायण से संबंधित जानकारियां होंगी। यह म्यूजियम कबतक बनकर तैयार हो जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी अभी नहीं जारी की गई है

Scroll To Top
Translate »