
लखनऊ. रायबरेली में हुए पांच लोगों के नृशंस हत्याकाण्ड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवज़े का एलान किया है. मुख्यमंत्री ने इस हत्याकांड पर गहरा दुःख भी जताया है. आईजी लखनऊ को इस हत्याकांड के सम्बन्ध में 10 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि रायबरेली के बछरांवा इलाके में 5 लोगों की हत्या के बाद उन्हें कार में फूँक दिया गया था. पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि कार में फूंके जाने से पहले ही इन लोगों की हत्या कर दी गई थी. रायबरेली के पुलिस अधीक्षक इस हत्याकांड को हादसा साबित करने पर तुले थे. जब यह साबित हो गया कि वह हादसा नहीं बल्कि सोची समझी योजना के तहत हत्या की गई थी तो भी पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इतने वीभत्स काण्ड के बावजूद पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह घटना स्थल पर घटना के तीन घंटे बाद पहुंचे थे.
https://rashtriyadinmaan.com
