
lucknow| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नागपुर में आयोजित एग्रोविज़न एग्रीकल्चर समिट में कहा कि अगले साल से यूपी अधिकत्तर शुगर मिले न केवल चीनी बनाएगी बल्कि एथेनॉल भी बनाएंगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल हमने यूपी में 119 चीनी मिले शुरू की है। इस साल इसमें दो और चीनी मिलों का इजाफा होगा और इनकी संख्या 121 चीनी मिल तक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने गन्ना किसानों का इस साल 40 हजार करोड़ का भुगतान किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए की कोशिशें हो रही है और ये हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यूपी में चीनी मिल अगले साल से शुगर केन के साथ एथेनॉल बनाने का काम भी करेंगी। इस ग्रीन ईधन बनने के बाद बड़ी मात्रा से जो मुदा बाहर चली जाती थी वो बंद हो जाएगी।
गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा था कि अगले एक साल के भीतर प्रदेश की सभी चीनी मिलों में गन्ने के जूस से सीधे एथेनॉल बनने लगेगा। ऐसी मशीनरी मिलों में लगवाई जा रही है। इसी तरह प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब डिस्टलरियों के साथ गन्ने की खोई से बिजली बनाने के संयंत्र भी लगेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
