
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी नेता सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं लेकिन वह ये जानते है कि उस दौरान इस्तेमाल किए गए हेलीकॉप्टर एचएएल में बनाए गए। फिर राफेल डील को एचएएल से क्यों लिया गया। उन्होंने कहा कि पहले हर भाषण में बीजेपी के नेता भ्रष्टाचार, किसान, रोज़गार की बात करते थे। अब न भ्रष्टाचार की बात करते हैं, न किसान की बात करते हैं और न ही रोज़गार की बात करते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, किसान सब्जी, फल, अनाज बेचने मंडी जाता है। किसान को वहां एमएसपी, सही दाम नहीं मिलता। कांग्रेस पार्टी हर ब्लॉक में खेत के पास फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगवा देगी। पूरे मध्य प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री का जाल बिछा देंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सच्चाई व्यापम है, 50 लोग मारे गये और कोई कार्रवाई नहीं, कोई जेल नहीं जाता।
राहुल ने कहा कि हर प्रदेश में दो ही मुद्दे हैं, पहला युवाओं में बेरोज़गारी और दूसरा किसानों की हालत। बीजेपी की सरकार बनने से पहले हर नेता मीटिंग में कहता था 2 करोड़ नौकरियां देंगे और किसानों को सही दाम दिलवाऊंगा।
https://rashtriyadinmaan.com
