CM योगी ने कुशीनगर और सहारनपुर में जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए


 मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रु0 तथा अस्पतालों में उपचार करा 
रहे प्रभावितों को 50-50 हजार रु0 की आर्थिक 
सहायता दिये जाने की घोषणा की 
 
दोनों जनपदों के जिला आबकारी अधिकारियों 
के विरुद्ध विभागीय कार्यवाई की जाए
लखनऊ |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर और सहारनपुर में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने इन जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावित व्यक्तियों की समुचित चिकित्सा सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री  ने इन घटनाओं के मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये तथा अस्पतालों में उपचार करा रहे प्रभावितों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री  ने प्रमुख सचिव आबकारी को इन दोनों जनपदों के जिला आबकारी अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाई करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही, पुलिस महानिदेशक को इन जनपदों के पुलिस अधिकारियों का दायित्व निर्धारित करने के लिए कहा है।
उन्होंने आबकारी और पुलिस विभाग को अवैध शराब से जुड़े लोगों के विरुद्ध 15 दिनांे का संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिये हैं।

Scroll To Top
Translate »