राहुल गांधी, प्रियंका एवं ज्योतिरादित्य के लखनऊ आगमन पर ऐतिहासिक और जोरदार स्वागत की तैयारी


लखनऊ।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  के आगामी 11 फरवरी को लखनऊ आगमन पर ऐतिहासिक एवं जोरदार स्वागत करने हेतु तैयारी बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजबब्बर  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज जारी  बताया कि बैठक में तमाम लोगों को जिम्मेदारियां दी गयीं जिसमें एयरपेार्ट से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक जगह-जगह स्वागत द्वार एवं स्वागत स्थल निर्धारित किये गये।
तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद, विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, विधायक सुश्री अदिति सिंह, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी एवं डा0 अम्मार रिजवी, पूर्व सांसद श्री जफर अली नकवी, पूर्व सांसद श्री ए0पी0 गौतम, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व सांसद श्री राजाराम पाल, पूर्व विधायक श्री भगवती प्रसाद चैधरी, पूर्व विधायक श्री खारिज गौरी, पूर्व सांसद डा0 आलिया जुबेरी, पूर्व एमएलसी श्री अतहर खां, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, पूर्व विधायक श्री रामजियावन, पूर्व विधायक श्री अम्बिका सिंह, पूर्व विधायक श्री रामसागर राव, पूर्व एमएलसी श्री रामगोपाल मिश्रा, पूर्व विधायक श्री विनोद चैधरी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, राष्ट्रीय संयोजक किसान कांग्रेस श्री श्यामजी पाण्डेय, मीडिया कोआर्डिनेटर श्री राजीव बख्शी, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री एस0के0 दरबारी, महामंत्री श्री प्रमोद सिंह, जिलाध्यक्ष श्री गौरव चैधरी, शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, संगठन मंत्री श्री शिव पाण्डेय, विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी श्री वीरेन्द्र मदान, श्री ओ0पी0 सिंह, अध्यक्ष महिला कांग्रेस मध्य जोन श्रीमती ममता चैधरी पार्षद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Scroll To Top
Translate »