CM योगी ने 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात ,लॉकडाउन में फंसे लोगों के रहने-खाने की व्यवस्था के लिए


वहीं इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सीमावर्ती राज्यों के सभी मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर उनके राज्य में यूपी के निवासियों के लिए यथा स्थान पर ठहरने और भोजन की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में लोगों के आवागमन से भारत सरकार द्वारा घोषित किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन होगा। साथ ही कोविड-19 के संक्रमण फैलने की संभावना और अधिक हो जाएगी।

राजेन्द्र कुमार तिवारी ने पत्र में यह भी लिखा है कि उनके राज्य में उत्तर प्रदेश के निवासियों के ठहरने और भोजन की आदि की व्यवस्था की सूचना लिखित रूप में उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने राज्य में विभिन्न फैक्ट्री, मिल एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत उत्तर प्रदेश के लोगों से उनके घर न खाली करवाये का भी अनुरोध किया है।


Scroll To Top
Translate »