दिल्ली में जरूरी काम से जुड़े लोग 1031 पर फोन करके बनवा सकते हैं ई-पास —- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल


 मुख्यमंत्री अरविंद केजवरील ने बताया कीजरूरी काम से जुड़े उन सभी लोगों का ई-पास बनाया जाएगा जिनके पास आईडी कार्ड नहीं है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके पास अपना आर्डडी कार्ड उन्हें ई पास की जरूरत नहीं है। लेकिन कई ऐसे लोग होते हैं जिनके पास कोई आर्डडी नहीं होती है। ऐसे लोगों को हम ई-पास देंगे। 1031 पर फोन करने के बाद बताया जाएगा ई पास बनवाने के लिए क्या करना होगा। उन्होंने दिल्ली के लोगो से अपील की है कि इस नंबर पर हर लोग फोन ना करें।

उन्होंने लोगों से बाहर ना निकलने की अपील एक बार फिर की। कहा कि आपके घर तक जरूरी सामान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। सभी आवश्यक चीजों की दुकानें खुलेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया सरकारी कर्मचारी अपना आईकार्ड  दिखाकर जरूरी काम के लिए निकल सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा आप लोगों की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन बहुत जरूरी है। हम सब आपकी सेवा के लिए तैयार है। आप बस घर से बाहर ना निकले और पैनिक ना हो। हमारी पूरी तैयारी है। आपको जरूरी चीजें मिलेंगी।


Scroll To Top
Translate »