
लखनऊ, । अखिलेश सरकार की चौपट कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 22 अगस्त को प्रात 10 बजे विधानसभा घेरने का निर्णय लिया है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में नगर पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों एवं पार्षदों की एक बैठक प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुयी। जिसमें सपा सरकार के विरूद्ध निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया गया है।
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 हम सबके सामने है वर्तमान समय में अखिलेश सरकार हर मोर्चे में विफल है सपा सरकार में थाने और जिले बिक रहे हैं जिसके कारण कानून का राज पूरी तरीके से समाप्त हो गया है। इस सरकार का आलम यह है कि सरकार केवल एक ही समुदाय के प्रति समर्पित है आम जनता के बारे में यह सरकार कुछ भी नही सोच रही है। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते हम सडक़ों पर उतरने का कार्य करते हैं जनहित के मुद्दे पर सदैव भाजपा संघर्ष करती रहती है सपा सरकार ने हर वर्ग को ठगने का कार्य किया है। जो भी वादा इस सरकार ने किया वह सभी वादें भूल गयी। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था का आलम यह है कि प्रतिदिन अपराधिक घटनों के चलते प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि विधानसभा का सत्र प्रारम्भ होने वाला यह सब सपा सरकार का अंतिम सत्र होगा इसलिये जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिये सदन के अंदर और बाहर पार्टी में संघर्ष करने का निर्णय लिया है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 अगस्त को होने वाला प्रदर्शन प्रदेश सरकार को हिलाकर रख देगा। लखनऊ में गूंजी हुयी आवाज प्रदेश की जनता को सुनायी देगी क्योंकि भाजपा ने निर्णय लिया है याचना नही अब रण होगा संघर्ष बड़ा भीषण होगा।
महानगर प्रभारी शेष नारायण मिश्रा, सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, डा. नीरज बोरा, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, रामऔतार कनौजिया, सुनील मिश्रा, सुनील यादव, घनश्याम अग्रवाल, आनन्द द्विवेदी, अवधेश गुप्ता, पीएन सिंह, नरेन्द्र सोनकर, जया शुक्ला, नीलम प्रजापति, चन्द्रा रावत, अर्चना साहू, टिंकू सोनकर, रमेश कपूर, हरसरनलाल गुप्ता, लखविन्दरपाल सिंह, मिन्टू उपाध्याय, राकेश सिंह, अतुल धानुक, विनोद कृष्ण सिंघल, रजनीश गुप्ता, अरविन्द मिश्रा, राजेश सिंह गब्बर, केके जायसवाल, मुकेश रस्तोगी, कैलाश गुप्ता, अनूप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, डा. यूएन पाण्डेय, विनायक पाण्डेय, सुधीर श्रीवास्तव, राजेन्द्र बाजपेयी, अनूप मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
