
लखनऊ। कानपुर विकास प्राधिकरण में आज कल अफसरों व कर्मचारियों की मनमानी चरम पर है । कमिश्नर राजशेखर ने आज अचानक केडीए का निरीक्षण कर हाजिरी चेक की तो 9 विभागों के 71, कर्मचारी गैर हाजिर मिले । इसपर कमिश्नर ने कसकर अफसरों की क्लास लगाई ।
आज सुबह कानपुर कमिश्नर राजशेखर , केडीए निरीक्षण करने पहुंच गये । इससे वहां पर हडकम् मच गया । हाजिरी रजिस्टर जब उन्होंने चेक किया तो 71, अभियंता व कर्मचारी गैर हाजिर मिले । केडीए कमियों के बारे में आम शिकायत है कि सुबह हाजिरी लगा कर अभियंता व कमी गायब हो जाते हैं ।बाबुओं के सहारे चल रहा कानपुर विकास प्राधिकरण |
इसके बाद केडीए वीसी राकेश कुमार सिंह ने भी एक आदेश जारी कर कहा कि सभी विभागाध्यक्ष सवा दस बजे हाजिरी चेक करें । समय पर उपस्थित न रहने वालोें से स्पष्टीकरण ले कर कार्रवाई की जाये ।
https://rashtriyadinmaan.com
