एलडीए के गोमती नगर विस्तार के सुलभ आवास के मकानों में आयी दरार, CM से शिकायत


 

 

25659913_2025411877736688_4261478877358414928_n

 

 

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर एक व छ मे बनाये गये सुलभ आवास योजना के मकानों में कई जगह पर दरारें आ गई है । कुछ मकानों में दरार की वजह से सरिया भी दिखने लगी है । यहां के पीड़ित आबंटियों ने मुख्यमंत्री से शिक़ायत की है ।

एलडीए ने वर्ष 2010 में सुलभ आवास योजना शुरू की थी। इस योजना में प्राधिकरण ने केवल गोमतीनगर में ही चार हजार से ज्यादा मकानों का निर्माण कराया है। मकानों का निर्माण सिंटेक्स कंपनी ने किया था। कम्पनी के घटिया काम का खामियाजा अब यहां के आवंटी भुगत रहे हैं। सेक्टर 1 में बने दर्जनों में काफी दरार आ गयी है। सैकड़ों मकानों में काफी ज्यादा सीलन है। बाथरूम भी टपक रहे हैं। सेक्टर-6 के मकानों में भी दरार पड़ने से सरिया दिखने लगी है। इससे लोगों में काफी दहशत है।

सेक्टर छह में बने मकानों का कब्जा एलडीए ने पिछले वर्ष ही दिया था। तमाम मकानों में अभी कोई रहता ही नहीं है। सिंटेक्स कम्पनी ने मकानों के निर्माण में काफी लापरवाही बरती। एक तो समय पर लोगों को मकान नहीं दिया दूसरे अब मकान मिला है तो रहने से पहले इसके गिरने का डर सता रहा है। उधर काम करने वाली कंपनी सिंटेक्स का कोई कर्मचारी अधिकारी इन मकानों को दुरुस्त कराने के लिए तैयार नहीं है। इसकी वजह से लोगों में काफी आक्रोश भी है।

गोमती नगर विस्तार सेक्टर एक के आवंटी प्रभात बाथम सहित एक दर्जन आवंटियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। लोगों ने बताया कि उनके मकानों में काफी दरार आ गई है और छत में लगी सरिया दिखाई दे रही है। सेक्टर एक के ब्लॉक नंबर 82 में भी कई मकानों में दरार है। ऐसे रहा तो मकान जल्दी जर्जर हो जाएंगे। इनके गिरने का खतरा है।


Scroll To Top
Translate »