हापुड़ विकास प्राधिकरण के वीसी गया प्रसाद के भ्रष्टाचार की शिकायत सीएम योगी से


 

gyaprasad v c, hapur vikas

 

भाजपा विधायक ने ही की पत्र लिखकर शिकायत
डीएम हापुड़ ने शुरू की जांच

लखनऊ । योगी सरकार में भी कुछ ऐसे अधिकारी हैं जो अपने कारनामों से सरकार की छवि पर दाग लगाने से नहीं चूक रहे हैं । ताजा मामला हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के वीसी गया प्रसाद का है जो ना केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है बल्कि उनके पास सरकार विरोधी लोगों का भी जमावड़ा लगा रहता है । भाजपा के विधायक को ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कर वीसी गया प्रसाद की शिकायत करनी पड़ी है ।

आईएएस गया प्रसाद जब से हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के वीसी बने हैं रोज नये कारनामे करने में लगे हैं । पहले किसान नेता राजवीर भाटी से से पीतविहार योजना के मुआवजे को लेकर उनका विवाद हो गया
WhatsApp Image 2018-02-22 at 5.32.54 PM

हापुड़ से भाजपा के विधायक विजयपाल आढती ने इन से तंग आकर 18जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री योगी को एक पत्र लिख कर वीसी गया प्रसाद को तुरंत हटाये जाने का अनुरोध किया है ।भाजपा विधायक ने अपने पत्र में साफ लिखा है कि वीसी गया प्रसाद भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है । चंडिका एसोसिएट, आकार डेवलपर्स, गोपाल डेरी, और सरस्वती इनक्लेव में इनके द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह से संदेह के घेरे में है ।

WhatsApp Image 2018-02-22 at 5.32.54 PM(1)

 

इतना ही नहीं विधायक विजयपाल आढती ने आगे लिखा है कि वीसी गया प्रसाद गरीब जनता का कोई भी काम नहीं करते हैं, उनके पास ना ही विकास की कोई योजना है । उनके पास सरकार विरोधी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है इस लिए गया प्रसाद को तुरंत हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण से हटाया जाए ।

भाजपा विधायक के इस पत्र पर सीएम के विशेष सचिव ने जिलाधिकारी को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है ।

 


Scroll To Top
Translate »