बीजेपी-शिवसेना में तकरार जारी, संजय राउत बोले- महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे


उन्होंने कहा कि किसी भी राजनेता या विधायक जिसके पास 145 की मेजरिटी है वह मुख्यमंत्री बन सकता है। जिसके पास भी 145 का आंकड़ा है राज्यपाल ने उन्हें निमंत्रण दिया है। लेकिन उन्हें फ्लोर पर मेजोरिटी साबित करनी होगी। बता दें कि संजय राउत ने गुरुवार को कहा था कि- बीजेपी और शिवसेना के बीच आज चार बजे की बैठक सूचीबद्ध थी। लेकिन, अगर खुद मुख्यमंत्री कहते हैं कि 50-50 के फॉर्मूले पर कोई चर्चा नहीं हुई तो फिर क्या बात होगी? किस आधार पर उनसे हम बात करेंगे? इसलिए, उद्धव जी ने आज की बैठक रद्द कर दी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना के उस दावे को नकार दिया है जिसमें उसका कहना है कि सरकार बनाने को लेकर 50:50 का फॉमूला तय हुआ था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जब गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया था तब शिवसेना से ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं किया गया था। राज्य में अगली सरकार में सत्ता में भागीदारी को लेकर भाजपा एवं शिवसेना के बीच चल रही तकरार के बीच फडणवीस ने कहा कि वह अगले पांच साल तक वही मुख्यमंत्री रहेंगे।


Scroll To Top
Translate »