
लखनऊ. यूपी कांग्रेस को आर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सक्रियता एवं चुनावी रणनीति को गति प्रदान करने हेतु शुक्रवार को कोआर्डिनेशन कमेटी के जोनल प्रभारियों एवं मण्डल प्रभारियों की घोषणा की है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं वाइस चेयरमैन कम्युनिकेशन विभाग मारूफ खान ने बताया कि श्री तिवारी ने समन्वय समिति में राजू लवानिया आगरा, रमेश अग्रहरि कौशाम्बी, प्रो0 नीतू मल्होत्रा बरेली, पवन बथवाल गोरखपुर, पवन गुप्ता कानपुर, हरेश अग्रवाल मेरठ, श्रीमती शमीना शफीक सीतापुर एवं राहुल राय झांसी को समन्वय समिति का जोनल प्रभारी नियुक्त किया है।
श्री खान ने बताया कि इसी प्रकार मण्डल प्रभारियों को मण्डलवार सौंपे गये मण्डलों के तहत श्री दिनेश बाबू शर्मा को आगरा, श्री तारिक सईद अज्जू को इलाहाबाद, बलिहारी बाबू को आजमगढ़, श्रीमती सुप्रिया ऐरन को बरेली, अनिरूद्ध त्रिपाठी को बस्ती, राघवराम मिश्रा को देवीपाटन, चेत नरायण सिंह को फैजाबाद, देवी तिवारी को कानपुर, शैलेन्द्र तिवारी‘बबलू’ को लखनऊ, रमेश ढींगरा को मेरठ, दीपचन्द जैन को मिर्जापुर, अरशद मलाई को मुरादाबाद, श्री अशोक सैनी को सहारनपुर, साकेत बिहारी मिश्रा को चित्रकूट, अनीसुर रहमान अन्सारी को वाराणसी, डा0 अजीज अहमद को गोरखपुर, अनिल सिंह चौहान को अलीगढ़ एवं एडवोकेट राम प्रकाश अग्रवाल को झांसी मण्डल का मण्डल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
