कांग्रेस की सरकार बनी, तो बैंक कर्ज नहीं चुकाने पर कोई किसान जेल में नहीं डाला जायेगा: राहुल गांधी


प्रधानमंत्री पर देश के अमीर लोगों का चौकीदार बनने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी अडानी, अंबानी, ललित मोदी, नीरव मोदी के चौकीदार बन गये..जबकि देश सोच रहा था कि वह किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और गरीब लोगों के चौकीदार बनेगें। राहुल ने कहा, ”चुनाव आयोग ने मुझे कहा है कि आप चौकीदार शब्द नहीं प्रयोग कर सकते क्योंकि जब आप चौकीदार कहते हो तो जनता जवाब देती है चोर है। अब मेरी क्या गलती है मैं तो सिर्फ चौकीदार शब्द का प्रयोग करता हूं। अब नरेन्द्र मोदी जी भी झिझक कर चौकीदार शब्द नहीं बोलते क्योंकि गलती से चौकीदार बोल दिया तो दूसरे साइड से बीजेपी वाले भी न शुरु कर दें।”


Scroll To Top
Translate »