
लखनऊ | शुक्रवार को सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो चर्चा में था। मई की चटख धूप खिली थी लेकिन हवा में तपिश कम थी। दिन में पौने तीन बजे तो हजरतगंज में सपा कार्यकर्ता और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। इसी बीच पूनम सिन्हा भी लाल रंग की बस में सवार उनके बीच पहुंची। उनके साथ बेटी सोनाक्षी और डिंपल यादव भी शामिल थी। सोनाक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए समर्थन जुटाने आई थीं।सोनाक्षी सिन्हा का यह पहला राजनीतिक रोड शो थी। वह इस समय सलमान खान के साथ दबंग-3 की शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन उनकी मां पहली बार चुनाव लड़ने उतरी थीं इसलिए बिजी होने के बावजूद उन्होंने रोड शो के लिए समय निकाल लिया।
करीब पौने तीन बजे हजरतगंज से रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक रोड शो में शामिल हुए। हर ओर साइकिल व हाथी के झंडे लहरा रहे थे।पूनम पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। मूलरूप से मुंबई निवासी 68 वर्षीय पूनम स्नातक हैं। पूनम के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 194 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।
पहले ऐसी खबरें भी थी कि पूनम सिन्हा के पति शत्रुघ्न सिन्हा व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रोड शो में शामिल होंगे, लेकिन जैसे ही बस अपने कार्यकताओं के बीच आई तो वे दोनों शो में शामिल नहीं दिखे। लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कांग्रेस से जुड़े हैं। उन्हें पटना साहिब से टिकट मिला हैं। साथ ही लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनपर सपा का प्रचार कर कांग्रेस वोट काटने का आरोप लगाया है |
दोपहर तीन बजे रोड शो हजरतगंज चौराहे से मेफेयर सिनेमा से होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा, महिला कॉलेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा पहुंचा तो सोनाक्षी वहा से वापस चली गईं। जबकि अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें रकाबगंज से आगे नक्खास चौराहा, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए चौक घंटाघर तक जाना है।
पूनम सिन्हा लखनऊ लोकसभा सीट पर अब तक हुए चुनावों में सबसे धनवान प्रत्याशियों में एक हैं। पूनम सिन्हा की चल और अचल सम्पत्ति करीब 81 करोड़ रुपए की है। पति शत्रुघ्न सिन्हा की सम्पत्ति मिला दें तो दोनों की सम्पत्ति करीब दो अरब (190 करोड़ रुपए) हो जाती है।
सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा की ओर से दिए गए शपथ पत्र के अनुसार जुहू मुम्बई निवासी पूनम सिन्हा की केवल चल सम्पत्ति ही करीब 18.67 करोड़ रुपए की है। वहीं अगर खेत, प्लाट, मकान, फ्लैट की बात की जाए तो करीब 62.65 करोड़ की अचल सम्पत्ति पूनम के नाम है। 1.15 करोड़ के जेवर: करोड़ पति पूनम सिन्हा के शपथ पत्र के मुताबिक 1.15 करोड़ रुपए के जेवर व अन्य मूल्यवान वस्तुएं हैं। जबकि बैंक खातों में 10.68 करोड़ रुपए जमा हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
