
लखनऊ | केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लिये गये तानाशाहीपूर्ण नोट बन्दी के निर्णय के खिलाफ कल दिनांक 25नवम्बर, 2016 को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद के नेतृत्व में रिजर्व बैंक आफ इण्डिया, कानपुर का घेराव किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए प्रदेशकांग्रेस के मीडिया इंचार्ज एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि नोट बन्दी के खिलाफ दिनांक 28नवम्बर,2016 को कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी नगर निगम मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही विपक्षी दलों द्वारा भी उसी दिन अलग-अलग प्रदर्शन किया जायेगा।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के सभी 14 नगर निगम मुख्यालयों एवं प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ‘‘जन आक्रोश दिवस मोर्चा’’ निकालकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में जबर्दस्त प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद स्वयं ‘‘जन आक्रोश दिवस मोर्चा’’ प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। इसी प्रकार कानपुर में मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी श्रीमती शीला दीक्षित, इलाहाबाद में प्रदेशकांग्रेस के समन्वय समिति के चेयरमैन एवं सांसद श्री प्रमोद तिवारी, वाराणसी में प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन एवं सांसद डॉ0 संजय सिंह, झांसी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल, बरेली में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद/श्री जितिन प्रसाद एवं पूर्व मंत्री डॉ0 अम्मार रिजवी, गोरखपुर में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ0 निर्मल खत्री पूर्व संासद, मुरादाबाद में पूर्व सांसद श्री जफर अली नकवी/श्री राशिद अल्वी, मेरठ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद/श्री राशिद अल्वी, अलीगढ़ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री आर0पी0एन0 सिंह, आगरा में सांसद श्री राजीव शुक्ला, गाजियाबाद में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य, सहारनपुर में सांसद श्री पी0एल0 पुनिया एवं फिरोजाबाद में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को वरिष्ठ समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिसके तहत प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर पाण्डेय को लखनऊ, पूर्व विधायक श्री विनोद चतुर्वेदी को कानपुर, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद चौधरी को इलाहाबाद, वाराणसी में पूर्व सांसद श्री राजेश मिश्रा एवं विधायक श्री अजय राय, झांसी में पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, बरेली में उपाध्यक्ष श्री यूसुफ कुरैशी, गोरखपुर में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 संतोष सिंह, मुरादाबाद में विधायक श्री गजराज सिंह, मेरठ में पूर्व मंत्री श्री सईदुज्जमां, अलीगढ़ में पूर्व मंत्री श्री सतीश शर्मा, आगरा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री स्वतंत्र यादव, गाजियाबाद में पूर्व मंत्री श्री दीपक कुमार, सहारनपुर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री इमरान मसूद एवं फिरोजाबाद में उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कंसल को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि इसी प्रकार प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ‘‘जन आक्रोश दिवस मोर्चा’’ का नेतृत्व करेंगे एवं प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
https://rashtriyadinmaan.com
