दिल्ली तक पहुंचा कोरोना वायरस, 2 नए मरीज की पहचान


मंत्रालय ने कहा कि कोरोना से पीड़ित दोनों मरीज की स्थिति स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दोनों ही मरीजों की विदेश यात्रा की जानकारी ली जा रही है।

इससे पहले केरल में कोरोना वायरस के एक मरीज का पता चला था। यह महिला भारत में कोरोना वायरस की पहली मरीज थी। लगातार दो जांच रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इससे पहले अलप्पुझा के एक छात्र और कासरगोड के एक छात्र को छुट्टी दी गई थी। संक्रमण के बाद दोनों का इलाज चला और फिर जांच में नतीजे निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

महिला पिछले महीने चीन के वुहान शहर से लौटी थी। वुहान से लौटने के बाद तीनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।


Scroll To Top
Translate »