तेजस्वी का पलटवार : पनामा पर क्यों नहीं जाग रही नीतीश की अंतरात्मा?


Tejaswi_yadav_1501065035

 

नई दिल्ली |  बिहार में महागठबंधन टूटने और सरकार से अलग होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा की क्या नीतीश कुमार पनामा पेपर्स मामले में पीएम नरेंद्र मोदी से बात करेंगे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे? साथ ही उन्होंने कहा की नीतीश ने बहाना बनाकर गठबंधन तोड़ा। उन्होंने मेरे किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

तेजस्वी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की नीतीश कुमार नैतिकता और सिद्धांत की बात करते हैं तो अब नैतिकता और सिद्धांत कहां गया। नये मंत्रिमंडल में इनके जितने मंत्री हैं सीएम और डिप्‍टी सीएम सहित करीब 75 प्रतिशत लोगों पर आपराधिक मुकदमा है। साथ ही उन्होंने कहा की मेरे मामले में सीएम नीतीश ने कहा कि जीरो टॉलरेंस पर कायम रहने के कारण अंतरआत्‍मा के कारण महागठबंधन तोड़ने का काम किया, अब वह अंतरआत्‍मा कहां गया। क्‍या वो मोदी आत्‍मा था।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा की क्‍या उनको (नीतीश कुमार) तकलीफ हो रही थी नौजवान डिप्‍टी सीएम के साथ जिसके उपर फर्जी मुकदमा दायर की गई थी। आज तो वे सुशील मोदी के साथ बैठ रहे हैं जिनके उपर कई मुकदमा है। बिहार के लोग यह जानना चाहते हैं। सीएम नीतीश को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा की  आज केंद्र और राज्‍य दोनों जगह एनडीए की सरकार है। ऐसे में तो इन्‍हें यह कानून बना देना चाहिए कि जिसके उपर भी एफआइआर हो गया है, वह किसी पद पर नहीं बना रहेगा।


Scroll To Top
Translate »