लखनऊ। यूपी के बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर शादी समारोह में कन्या भोज के दौरान अचानक रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट में 17 से अधिक लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सिविल में इलाज के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि बाकी के लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल अस्पताल में एसएसपी लखनऊ राजेश पांडेय हजरतगंज इंस्पेक्टर विजयमल यादव सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक आशुतोष दुबे के साथ सिविल पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना। एसएसपी ने घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।
थानाक्षेत्र के रफीनगर टेरा खुर्द कला गांव में लल्लाराम पाल की 29 अप्रैल को शादी है। उनके घर में चार भाइयों का परिवार है जिसमें बघ्े भाई रामगोपाल पाल, गौरी शंकर, तीसरे नंबर के लल्लाराम और दीपू हैं। बुधवार सभी रिस्तेदार घर आये हुए थे। बताया जाता है घर में बुधवार दोपहर तेल पूजन कार्यक्रम से पहले कन्या भोज का कार्यक्रम चल रहा था तभी अचानक रसोई में सिलेंडर फटने से आग लग गयी। घटना से घर में मौजूद 17 लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। घटना होते ही घर में कोहराम मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें सिविल अस्पताल सेंटर रेफर कर दिया गया। सिविल सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों मे सोनम (3), आदित्य (4), विवेक (2), खुशी (3), गोलू (4), दूल्हा लल्लाराम की मौसी कलावती (55) और बघ्ी मां ज्ञानवती (55) हैं। जबकि घायलों में दूल्हा सहित ममता देवी (20), पडोसी ममता देवी (18), रोली (10), अंशिका (4), रोशनी (7), रानी (27) हैं जबकि चार लोगों को बाराबंकी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।