
lucknow | जीडीए में नियुक्त 50 साल से ज्यादा उम्र वाले केंद्रीय सेवा कर्मचारियों पर भी तलवाट लटक गई है। प्राधिकरण ने करीब 150 ऐसे कर्मचारियों की सूची शासन को भेजी है, जो 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं। अब शासन स्तर से इनके सेवानिवृत्ति की कार्रवाई होने की संभावनाएं हैं।
शासन ने जीडीए में करीब 250 केंद्रीय सेवा कर्मचारियों को नियुक्त कर रखा है। इनमें ओएसडी से लेकर जेई, एई आदि कर्मचारी शामिल हैं। प्राधिकरण इन पर सीधे किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकता है। ऐसे में प्राधिकरण ने शासन के निर्देश पर 50 साल से ज्यादा कर्मचारियों की जो सूची तैयार की है। उसमें प्राधिकरण में नियुक्त केंद्रीय सेवा कर्मचारियों की सूची अलग और प्राधिकरण के कर्मचारियों की सूची अलग बनाई है।
जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने प्राधिकरण के भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में 11 कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन देकर सेवानिवृत्त कर दिया था। साथ ही प्राधिकरण ने 50 साल से ज्यादा उम्र वाले केंद्रीय सेवा कर्मचारियों की सूची शासन को भेज दी है। अब शासन स्तर से ही इन पर कार्रवाई किए जाने की संभावना हैं।
जीडीए के 11 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई के बाद 50 साल से ज्यादा उम्र वाले अन्य कर्मचारियों की धड़कन बढ़ गई है। जीडीए में मंगलवार को हर तरफ यही चर्चा रही कि 50 साल से ज्यादा उम्र वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करने के लिए दूसरी सूची भी आएगी। इस सूची में किसका नाम होगा, इसको लेकर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
—
https://rashtriyadinmaan.com
