कस्टम ने लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा डेढ़ करोड़ रुपए का सोना


Gold_worth_Rs_1.5_crore_was_caught_at_Lucknow_Lucknow_Airport_Lucknow_Airport_1542446896

 

लखनऊ|  सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट लाया जा रहा 1 करोड़ 51 लाख 64,727 रुपए कीमत का 4.666 किलोग्राम सोना किया जब्त ।

कस्टम की उपायुक्त निहारिका लाखा, अधीक्षक अफी सिद्दीकी और उनकी टीम ने जांच में सोना पकड़ा |

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से सोने के साथ अभियुक्त शंभू चौहान को किया गया गिरफ्तार ।

मामले में अंतरराष्ट्रीय उड़ान संख्या IX 0194 से अभियुक्त शंभू चौहान को सोना तस्करी में किया गया गिरफ्तार।

2 आयरन प्रेसो के अंदर एलिमेंट के आकार में सोने की तस्करी करने की फिराक में था अभियुक्त।

कल 16 नवम्बर को गिरफ्तार अभियुक्त के पास से जब्त किए गए विदेशी सोने की आज सीमा शुल्क विभाग ने मीडिया को दी जानकारी।


Scroll To Top
Translate »