डग्गामार बसों के विरूद्ध अगले 15 दिन तक संयुक्त अभियान चलायें: मण्डलायुक्त


14202688_1682857038702161_3738625120785780584_n
लखनऊ,। लखनऊ शहर की बढ़ती आबादी बढ़ती वाहनों की संख्या एवं मेट्रो के निर्माण की वजह से हो रहे डाइवर्जन इत्यादि के कारण उत्पन्न जाम की स्थिति से निपटने एवं यातायात व्यवस्था को नये सिरे से योजित करने के लिए मण्डलायुक्त डा0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने आज अपने कार्यालय में पुलिस प्रशासन, लखनऊ मेट्रो, नगर निगम, एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। इस बैठक में पालीटेक्निक चैराहा एवं मटियारी चैराहा की यातायात व्यवस्था एवं गोसाईगंज की खराब सडक़ से उत्पन्न कठिनाईयों में सुधार लाने पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

मण्डलायुक्त ने पालीटेक्निक पर बने ओवर ब्रिज पर गड्ढे होने तथा मटियारी पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण न होने के कारण रिंग रोड तथा फैजाबाद रोड पर उत्पन्न यातायात की गम्भीर समस्या पर चिन्ता प्रकट करते हुए पालीटेक्निक के क्षतिग्रस्त ओवर ब्रिज को अतिशीध्र रिपेयर कर छोटे वाहनों हेतु खोलनेए मटियारी ओवर ब्रिज के निर्माण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देकर पूर्ण कराने तथा वहां की सर्विस लेन की मरम्मत करके यातायात को सुगम बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

एनएचएआई के अधि0अभि0 को मण्डलायुक्त द्वारा कड़े निर्देश दिये गये कि मटियारी के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के लखनऊ.फैजाबाद हिस्से को 15 सितम्बर तक, तथा फैजाबाद.लखनऊ के हिस्से को 30 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा किया जाये। इसी प्रकार गोसाईगंज की खराब सडक़ को एक सप्ताह में ठीक कराया जाये। आगामी 07 सितम्बर को इन कार्याे की प्रगति की पुनः समीक्षा की जायेगी। पालीटेक्निक चैराहे पर आये दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन को निर्देश दिये गये कि वे पुलिस के साथ मिलकर डग्गामार बसों के विरूद्ध अगले 15 दिन तक संयुक्त अभियान चलायें तथा अवैध वाहनों की धरपकड़ कर उन्हे पालीटेक्निक ग्राउण्ड में खड़ा करायें।

उन्होंने लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह डायवर्जन से उत्पन्न समस्या से निजात दिलाने के लिए एक माह के अन्दर 500 व्हील बैरिकेडिंग, 60 अतिरिक्त ट्रेफिक मार्शल व अन्य संसाधन उपलब्ध करायें तथा जहां आवश्यक हो वहां अस्थायी डिवाइडर भी शीध्र बनवाये। बैठक में बताया गया कि शहर के व्यस्त स्थानों में रोडवेज की बसें प्रतिदिन 700.800 चक्कर लगाती हैं। यह बसें वर्तमान में कैसरबाग डिपो, चारबाग डिपो से चलकर अपने अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिए शहर के मुख्य मार्गाे से गुजरती है। अतरू यातायात की दवाब की स्थिति को देखते हुए रोडवेज तथा बड़ी सिटी बसों का संचालन हजरतगंज क्षेत्र व वी0आई0पी0 रोड पर किये जाने के बजाय इसके बेहतर विकल्प तलाशना जरूरी है।


Scroll To Top
Translate »