दलितों के ‘‘शिक्षा-सुरक्षा-स्वाभिमान’’यात्रा का कांग्रेस मुख्यालय में समापन


unnamediijuh
लखनऊ |     उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में कांग्रेस अध्यक्षश्रीमती सोनिया गांधी  एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी  के आवाह्न पर दलितों के ‘‘शिक्षा-सुरक्षा-स्वाभिमान’’ हेतु  दिनांक 4दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना की गयी यात्रा प्रदेश के दलित बाहुल्य 66 जिलों में 85 आरक्षित विधानसभाओं में भ्रमण करने के बाद आज लखनऊ पहुंची, जिसका प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विधिवत समापन किया गया। समापन के मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, अनु0जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री के0 राजू, सांसद श्री पी0एल0 पुनिया, सांसद श्री प्रमोद तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जे0डी0 शीलम, विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ब्रजलाल खाबरी एवं विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 संतोष सिंह, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, श्री सत्यदेव त्रिपाठी, श्री राजबहादुर, ए.आई.सी.सी. अनु0जाति विभाग के कोआर्डिनेटर श्री शशांक शुक्ला आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजबब्बर ने कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय उन योद्धाओं का मंच है जिन्होंने कांग्रेस की परम्पराओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होने कहा कि राहुल जी के बार-बार सवाल कि बाबू जगजीवन राम के बाद उनके जैसा नेतृत्व क्यांे नहीं आता है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच, विचार, कार्यप्रणाली से जो दूर हो गये थे और जो कंाग्रेस पार्टी की जो सोच रही है आज बहुत दिनों बाद देखने को मिल रहा है। राहुल जी के उसी सवाल पर दलित नेतृत्व को विकसित करने का कार्य अनु0जाति विभाग कर रहा है। उन्होने कहा कि जब राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम होते हैं तो मेला होता है लेकिन आज बहुत बड़ा मेला है और यह मेला चुनाव के लिए बल्कि इस मेले को समझने के लिए राहुल जी के उस भाव को समझना होगा, जब राहुल जी कलावती का नाम लेते थे तो लोग उपहास करते थे और उपहास उड़ाने वाले लोग अब गलियां ढूंढते हैं, पानी की बोतल और खाने के लिए रसोइये का इंतजाम करते हैं। राहुल जी ने सदैव दिल वालों के बीच जाने का काम किया है।
अनु0जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री के0 राजू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राहुल जी का सपना है कि देश के हर राज्य में दलित नेतृत्व आगे आये और राजनीति, सरकार हर जगह शामिल हो। कांग्रेस पार्टी में बाबू जगजीवन राम के बाद अब राहुल जी के सपने के अनुसार हर जिले में दलित नेतृत्व पैदा हो ऐसा कार्य अनु0जाति विभाग कर रहा है। उन्होने कहा कि यूपी में बसपा सिर्फ पैदा इसलिए हुई क्योंकि कांग्रेस पार्टी से दलित दूर हो गया था। राहुल जी ने सदैव दलित नेतृत्व बढ़ाने के लिए, दलितों को मौका देने के लिए और दलितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करने का आवाहन किया है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के संदेश और राहुल जी की इसी सोच को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
सांसद श्री पी0एल0 पुनिया ने कहा कि प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय के इसी प्रांगण से विगत 4 दिसम्बर को शिक्षा-सुरक्षा-स्वाभिमान यात्रा शुरू हुई थी। 6दिसम्बर को बाबा साहब के निर्वाण दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में निर्वाण दिवस मनाकर बाबा साहब को याद किया गया। यह यात्रा 40दिनों में लगभग साढ़े तीन लाख किलोमीटर की रही और हर जिले में 130 यात्राएं हुईं। इस यात्रा को बड़ी कामयाबी मिली। उन्होने कहा कि दलित समाज में जागृति आयेगी तो कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी क्योंकि दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होने कहा कि यात्रा शुरू होने के पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम हुए वाराणसी, आगरा, लखनऊ आदि जनपदों में प्रशिक्षण शिविर और टीमों का गठन किया गया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जे0डी0 शीलम ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों को आम जनता तक पहुंचाकर दलितों को कांग्रेस के पक्ष में एकजुट करना है और उ0प्र0 में कांग्रेस केा मजबूत करना है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव दलितों के उत्थान के लिए कार्य किया है और करती रहेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में सरकार बनने पर दलितों के लिए 8 वचन का संकल्प लिया है जिसे प्रदेश में सरकार बनने पर पूरा किया जायेगा इसके लिए दलित वर्ग में कांग्रेस पार्टी और बाबा साहब के संदेश को पहुंचाकर प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाने की जिम्मेदारी अनु0जाति विभाग की है जिसे आप सभी को आज संकल्प लेकर जाना है और उसे पूरा करना है।
सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व में आज तक तीन तानाशाहों ने डिमोनिटाइजेशन किया था और चौथे नम्बर पर श्री नरेन्द्र मोदी हैं। उन्होने कहा कि यह राजनीति में ईस्ट इंडिया कम्पनी की तरह आये हैं। कैशलेस के जरिये यदि कोई कमीशन लेना चाहता है तो वह श्री नरेन्द्र मोदी और श्री अमित शाह हैं। उन्होने कहा कि गुजरात में जिस तरीके से दलित समुदाय केा पीटा जा रहा था पीटने वाले चाहे कोई रहें हों लेकिन उनकी मानसिकता श्री नरेन्द्र मोदी की ही थी। उन्होने कहा कि देश में लोकतंत्र आज खतरे में है। एक व्यक्ति लोकतंत्र के सहारे तानाशाही करना चाहता है। इस तानाशाही के विरूद्ध सोनिया जी और राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ही लड़ सकती है और तानाशाही को खत्म कर सकती है।-सुरक्षा -स्वाभिमान यात्रा का आज समापन हो रहा है लेकिन इसके सम्बन्ध में जो भी काम शुरू किये गये हैं वह हमारे विभाग के लेाग निरन्तर जारी रखेंगे जब तक दलित समुदाय अपने अधिकारों को प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो जाता है।
समापन समारोह में यात्राओं में शामिल रहे अनु0जाति विभाग के वह पदाधिकारी जिन्होने अधिक से अधिक जिम्मेदारियां निभाई हैं एवं विभाग के जिला/शहर अध्यक्षेां को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कई संगठनों से जुड़े हुए दलित नेताओं ने भी प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, अनु0जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री के0 राजू, प्रान्तीय चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चौधरी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला ने सदस्यता दिलायी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से दलित सहयोग परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास पासवान, जनपद ललितपुर के श्री सुभाष जायसवाल, जनपद मेरठ के श्री विक्रम प्रसाद कुवेरिया, जनपद झांसी के बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मदनलाल अहिरवार, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के जनपद कालपी-जालौन के श्री मो0 मकसूद, जनपद झांसी के धनविक समाज के ब्लाक प्रमुख श्री अरविन्द नागर आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
समापन समारोह मंे बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर आधारित गीत गाकर प्रसिद्ध गायक श्री श्रीराम यादव एवं उनके साथियों ने समापन कार्यक्रम में आये प्रतिनिधियों का मन लुभाया।
समारोह को सम्बोधित करने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 संतोष सिंह, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, श्री सत्यदेव त्रिपाठी एवं श्री राज बहादुर, श्री शशांक शुक्ला आदि प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में अनु0जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री घनश्याम सहाय  सहित सभी उपाध्यक्षगण, संयोजकों में श्रीमती सिद्धिश्री सहित सभी संयोजकगण एवं लखनऊ के जिलाध्यक्ष श्री बीशम सिंह एवं शहर अध्यक्ष श्री सचिन कुमार सहित प्रदेश भर के जिला व शहर अध्यक्ष शामिल रहे।
सेवा में,

Scroll To Top
Translate »