
लखनऊ. मुख्यमंत्री के नए कार्यालय परिसर लोकभवन में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की बच्ची की मौत हो गई. हजरतगंज स्थित लोकभवन के अंदर गेट गिरने से 7 साल की बच्ची की दबकर मौत के बाद हडकंप मच गया. UP RRN ने 1.50 लाख मुआवजे का ऐलान किया है.
लोकभावन परिसर में वेल्डिंग टूटने से गेट गिर गया. इस गेट के नीचे 7 साल की बच्ची दब गई और बहुत देर तक मौके पर पड़ी रही. मुख्यमंत्री कार्यालय होने के बावजूद मौके पर न ही कोई अधिकारी मौजूद था और न ही मददगार. बाद में कुछ मजदूरों ने इस ह्रदयविदारक घटना की सूचना पुलिस को दी.
सूचना देने मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं. लोकभवन में पीछे की ओर निर्माण कार्य अभी जारी है. सैकड़ों मजदूर रात दिन पत्थर तराशने में लगे हैं. इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर की बच्ची पर भारी भरकम गेट गिर जाने से ये हादसा हुआ.
https://rashtriyadinmaan.com
