योगदिवस पर सपा ने निकाली साइकिल यात्रा


llkoi899

लखनऊ,। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को साइकिल रैली का आयोजन किया। इस मौके पर पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सपा का नेता और कार्यकर्ताओं ने योग दिवस पर साइकिल रैली निकाली।

लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाई। सपा के एमएलसी राजपाल कश्यप, सपा के नगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, युवा नेता गौरव दुबे, दिग्विजय सिंह देव, अतुल प्रधान, मो एबाद, प्रदीप तिवारी और बबलू खान समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।समाजवादियों ने साइकिल रैली को योग नहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी का सांकेतिक विरोध बताया। वहीं सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने मोहनलालगंज में साइकिल चलाई।

साइकिल रैली से पूर्व रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह अभियान अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के विरोध में नहीं है बल्कि यह तो योग से भी एक कदम आगे की प्रक्रिया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि साइकिल चलाने वाला व्घ्यक्घ्ति निरोग रहता है। उसे ना तो जोड़ों का दर्द होता है, ना कब्घ्ज होती है और ना ही उसे दिल का रोग होता है। उन्घ्होंने कहा कि योग के 10 ासनों से जो लाभ मिलता है वहीं लाभ केवल साइकिल चलाने मात्र से मिल जाता है।सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए योग दिवस पर साईकिल यात्रा अभियान का ऐलान किया गया था। राज्य के प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर इसका आयोजन सुबह 6 बजे किया गया। निर्देश में कहा गया कि कार्यकर्ता इसके बाद सुविधानुसार घर पर योग एवं व्यायाम करेंगे।


Scroll To Top
Translate »