
लखनऊ,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश में किसानों, नौजवानों, गरीबों की समस्याओं से जमीनी स्तर पर रूबरू होने और उनके समाधान के लिए आवाज बुलन्द करने के लिए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद द्वारा विगत 15 जून से शुरू किये गये हक मांगो अभियान के तहत न कर्ज माफी.न रोजगार का मौका.प्रचण्ड बहुमत.फिर भी प्रचण्ड धोखा के नारे के साथ अलीगढ़ से शुरू किये गये हक मांगो अभियान कार्यक्रम के तहत आज छठें पड़ाव में जनपद कौशाम्बी के ब्लाक सैनी के ग्राम दिलावरपुर में आयोजित किसान पंचायत, चैपाल को सम्बोधित किया तथा किसानों, नौजवानों, महिलाओं, छात्रों से संवाद स्थापित किया।
किसान पंचायत, चैपाल का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी द्वारा किया गया। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अरूण प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने इस मौके पर किसानों, बेरोजगारों, नौजवानों, महिलाओं द्वारा उठाये गये सवालों का जवाब दिया। उन्होने कहा कि कंाग्रेस उपाध्यक्ष राहुल की मंशा के अनुरूप हम सभी किसानों के बीच उनकी समस्याओं को जानने के लिए आये हैं।
उन्होंने बताया कि चैपाल, पंचायत में एक किसान ने कहा कि यहां की मुख्य फसल धान, गेहूं एवं आलू है। समुचित सरकारी क्रय केन्द्र न होने से इन फसलों को बाजार में औने.पौने दामों पर बेंचना पड़ता है। एक अन्य किसान ने कहा कि आलू की लागत कम से कम 500 रूपये प्रति कुन्तल आता है किन्तु वर्तमान सरकार द्वारा क्रय न करने से मजबूरी में 190 से 300 रूपये प्रति कुंतल में बेंचना पड़ रहा है। इसी प्रकार धान का समर्थन मूल्य 1600 रूपये प्रति कुन्तल होने के बावजूद खुले बाजार में 1100 से 1300 रूपये प्रति कुन्तल के बीच विक्रय करना पड़ रहा है जबकि इसकी लागत प्रति कुन्तल 1400 से 1600 रूपये प्रति कुन्तल है। अरहर और दलहन की फसल का भी यही हाल है। एक अन्य किसान ने फसलों के इंश्योरेन्स न होने का भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का गन्ना किसान परेशान है। करीब तीन महीने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने हो गयी और तमाम सहकारी और निजी क्षेत्र के चीनी मिल अभी भी गन्ना किसानों के बकाये मूल्य का भुगतान नहीं कर रहे हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
