दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प, फूंकी गईं पुलिस की गाड़ियां


तीस हजारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जय बिसवाल ने बताया कि एक पुलिस वाहन ने एक वकील के वाहन को टक्कर मार दी, जब वह अदालत में आ रहे थे। जब वकील ने इसपर विरोध किया तो उनका मजाक उड़ाया गया और 6 पुलिस कर्मी उन्हें अंदर ले गए और उनकी पिटाई की। लोगों ने इसे देखा तो पुलिस को बुलाया।

वकीलों ने पुलिस द्वारा उन पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोप का जवाब नहीं दे पाई है। जबकि शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि पार्किंग विवाद के कारण झड़प हुई, पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई। घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण है और उपद्रवियों को परिसर में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने कुछ गेट बंद कर दिए हैं। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं।


Scroll To Top
Translate »