
नई दिल्ली, । : दिवाली के बाद दिल्ली सहित एनसीआर के शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और सोनीपत वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) बेहद खतरनाक बना हुआ है। एयर क्वलिटी इंडेक्स की मानें तो दिल्ली में पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों की 500 के पार चला गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।
- अगले दो घंटे में दिल्ली के कुछ इलाको में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश हरियाणा के कई जिलों में भी होने की उम्मीद है।
- बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ईपीसीए ने कहा है कि दिवाली के अनुभव को देखते हुए पूरी सर्दियों में पटाखे पर बैन रहेगा।
- छठ पर पटाखे फोड़ने पर बैन, ईपीसीए ने यह फैसला दिवाली पर फोड़ गए पटाखोें के चलते बने हालात के मद्देनजर लिया गया है।
- देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ इस सटे एनसीआर के इलाकों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त सोनीपत तक 5 नवंबर तक निर्माण कार्य ठप रहेगा।
- सुबह तक हॉट मिक्स प्लांट, स्टोन क्रशर भी बंद होगा
- फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियााद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सोनीपत, पानीपत, बहादुरगढ़ और भिवाड़ी में कोयला और अन्य ईंधनों पर चलने वाले उद्योग भी 5 नवंबर तक पूरी तरह बंद होंगे।
- सीएम केजरीवाल ने कहा- ‘मैं केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकार से पूछना चाहता हूं कि वहां पराली जलाना कब बंद किया जाएगा।’
- ऑड इवेन के दौरान दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
- दिल्ली के कल्याणपुरी में प्रदूषण से बचने के लिए बुजुर्ग महिलाएं और स्कूली बच्चे मास्क लगाए दिखाई दिए।
- एनवायरमेंट पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटी के चेयरमैन डॉ भूरे लाल ने किसानों से पराली ना जलाने की अपील की है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि पराली को जलाने की बजाय किसान इस खाद बनाने के लिए इस्तेमाल करें।
- गाजियाबाद में लगातार प्रदूषण से हालात खराब हो रहे हैं, ऐसे में जिला प्रशासन दिल्ली की तर्ज पर स्कूलों को बंद करने का फैसला ले सकता है।
- दिल्ली में पराली के बढ़ते धुएं के चलते प्रदूषण का स्तर बहुत ज़्यादा बढ़ गया है, इसलिए दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि दिल्ली के सभी स्कूल 5 नवंबर तक बंद रहेंगे।
- तीनों नगर निगमों (उत्तरी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम) ने 4 नवंबर तक स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को स्कूली बच्चों को मास्क बांटे।
- दिल्ली-एनसीआर में 5 नवंबर तक निर्माण कार्य बंद रहेंगे।
- ईपीसीए ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है।
- दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के पीछे पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के वजह बताया है।
https://rashtriyadinmaan.com
