
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को सभी 70 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। चुनाव में शुरुआती घंटों में मतदान काफी सुस्त रहा। उसके बावजूद यह करीब साठ फीसदी हो चुका है। अब सभी की निगाहें ग्यारह फरवरी के नतीजे पर आ टिकी है।
इस बीच कई चैनल्स और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इसमें दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को भारी बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है जबकि बीजेपी को झटका लगता दिख रहा है।
टाइम्स नाउ-आईपीएसओएस के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 44 सीट, भाजपा को 26 सीट मिल सकती है। आज तक न्यूज चैनल के एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 9-10 सीटें, बीजेपी को 0-1 और कांग्रेस को 0 सीटें मिलने का अनुमान है।
टीवी9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में ‘आप’ को 54 सीटें, बीजेपी और उसके सहयोगी को 15 सीटें, कांग्रेस और उसके सहयोगी को एक सीट मिलने का अनुमान जताया है।
– इंडिया न्यूज ने अपने एग्जिट पोल में ‘आप’ को 53-57 सीटें, बीजेपी और उसके सहयोगी को 11-17, कांग्रेस और उसके सहयोगी को शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।
https://rashtriyadinmaan.com
