दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने दिया इस्तीफा


135864-najib-jung-2

 

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नज़ीब जंग ने इस्तीफा दे दिया है, जंग ने केंद्र को अपना त्यागपत्र सौंपा है गौरतलब है कि जंग का अभी डेढ़ साल का कार्यकाल बाकी था उन्होंने जुलाई 2013 में कार्यभार संभाला था।

नज़ीब जंग ने सहयोग के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। नज़ीब जंग ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को भी सहयोग के लिए शुक्रिया कहा है गौरतलब है कि नज़ीब जंग भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं।

उनके इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है।पूर्व आईएएस अधिकारी नजीब जंग (65) ने 9 जुलाई, 2013 को उप राज्यपाल का पदभार संभाला था। उप राज्यपाल के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘उप राज्यपाल नजीब जंग ने भारत सरकार को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिली हर तरह की मदद और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।’ उनके इस चौंकाने वाले कदम के पीछे की वजह के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

बयान में कहा गया, ‘जंग ने अपने कार्यकाल खासकर दिल्ली में एक साल के राष्ट्रपति शासन के दौरान मिले सहयोग एवं स्नेह के लिए जनता का धन्यवाद किया। राष्ट्रपति शासन के दौरान जंग को जनता से सतत समर्थन मिला और इस वजह से दिल्ली में सहजता और आसानी से प्रशासन चलाने में मदद मिली।’’ उनके कार्यालय ने कहा, ‘जंग अपनी उस पहली पसंद की तरफ लौट रहे हैं जो कि शिक्षण है।’


Scroll To Top
Translate »