दिल्ली में कानून व्यवस्था सुधारने के लिये केंद्र को पूरी मदद देंगे: केजरीवाल


केजरीवाल ने कहा, ”सभी एजेंसियों, सरकारों और दिल्ली के निवासियों को साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। हम केंद्र सरकार के साथ पूरा सहयोग करेंगे। राजनीति को अलग रखकर हमें शहर में कानून-व्यवस्था में सुधार करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने राज्यसभा में कहा कि दिल्ली देश की अपराध राजधानी के रूप में उभर रही है। उन्होंने गृह मंत्रालय से इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिये बैठक बुलाने का अनुरोध किया।


Scroll To Top
Translate »