दिल्ली यूथ कांग्रेस ने नोट बंदी को लेकर किया जबरदस्त प्रदर्शन


 

 

cxh9z9bw8aa4bwg

 

नई दिल्ली । देश में एक तरफ तो लोग लाइन में खड़े होकर पैसे बदलने और निकालने की कोशिश कर रहे है दूसरी और लोगों की परेशानी को देखते हुए विपक्ष इस फैसले पर जमकर हमला बोल रहा है। इसी के चलते नोटबंदी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन शुरू हुआ है। यूथ कांग्रेस  ने यह प्रदर्शन किया । कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जोरों शोरों से प्रदर्शन किया  है। इसमें सबसे अधिक पुरुष कार्यकर्ता है।

 

सुरक्षा बल द्वारा उन्हें रोकने का पूरा प्रयास किया गया। संसद का घेराव करने की कोशिश की जा रही है। पानी की बौछार करने से भीड़ को हटाया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोदी की तानाशाही है यह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का नहीं यह जनता का पैसा है।  पुलिस ने बहुत से कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है। यूथ कार्यकर्ताओ का कहना है की कांग्रेस यूथ की आवाज बुलंद है और हम अपनी आवाज मोदी तक पहुंचा कर रहेंगे।


Scroll To Top
Translate »