
लखनऊ। लोक गठबन्धन पार्टी ने राज्यपाल राम नाईक से प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा जारी किये गये टेंडर की तुरन्त निरस्त करने की मांग की है।
लोक गठबन्धन पार्टी ने आज अपने एक बयान में कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार ने गुपचुप तरीके से 23 फरवरी 2017 को जब प्रदेश में चुनाव हो रहे थे, कैबिनेट मीटिंग में विभाग का प्रस्ताव पारित कर चुनाव आयोग की अनुमति भी प्राप्त कर ली ताकि पोंटी चढ्ढा ग्रुप की 10 कम्पनियों जो इस विभाग में कई वर्षों पूर्व से ही कार्यरत हैं को उपकृत किया जा सके। पार्टी ने आगे कहा कि यह कार्य अतिशीघ्र तरीके से चुनाव के दौरान इस लिये किया गया ताकि अगले वित्तीय वर्ष 2017.18 का टेंडर चुनाव नतीजे आने से पहले ही निस्तारित किया जा सके। चुनाव आयोग की अनुमति प्राप्त करने के लिये मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने फरवरी 23ए 2017 को मुख्य निर्वाचन आयोग को पत्र संलग्न लिख कर अनुमति चाही ताकि टेंडर की कार्यवाही चुनाव के नतीजे आने से पहले ही पूरी कर ली जाये।
आयोग ने इसकी अनुमति फरवरी 28, 2017 को ही प्रदान कर दी। पोंटी चढ्ढा की जिन 10 कम्पनियों को इसका लाभ मिलने वाला है उनके नाम हैं मे0 क्रिसटी फ्राइडग्राम चेन्नई, मे0 ग्रेट वैल्यू फूड्स प्रा0लि0, नई दिल्ली, मे0 हैल्थ केयर एनर्जी फुड्य प्रा0लि0 नई दिल्ली, मे0 त्रिकाल फूड एण्ड एग्रो प्रोडक्टस प्रा0लि0, मे0 पीबीएस फूड प्रा0लि0, मे0 लालजी एनर्जी फूड्स प्रा0 लि0 नोएडा, मे0 सुरूची फूड प्रा0लि0 नई दिल्ली, मे0 कोन्टिनेंटल मिल्कोज नई दिल्ली, मे0 देवेष फूड्स एण्ड एग्रो प्रोडक्टस प्रा0लि0, मे0 नीलगिरी फूड्स प्रा0लि0 उन्नाव शामिल है।
लोक गठबन्धन पार्टी ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग में व्याप्त अकूत भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये राज्यपाल से यह भी मांग की कि इस विभाग में विगत वर्षों में हुये व्यापक घोटालों की भी जांच सीबीआई से कराने एवं इसके साथ ही 23 फरवरी 2017 की टेंडर प्रकिया को तुरन्त निरस्त करने का आदेश दे।
https://rashtriyadinmaan.com
