
लखनऊ। राष्ट्रीय औलमा काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना आमिर मदनी के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज किये जाने के आदेश दिए गए हैं । मौलाना आमिर ने मंगलवार को लखनऊ में एटीएस की कार्यवाही में मारे गए आईएस के संदिग्ध सैफुल्लाह एनकाउंटर मामले को फ़र्ज़ी करार दिया था ।
मौलाना का बयान प्रकाश में आने के बाद इस संज्ञान लेते हुए यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने एसएसपी कानपुर को मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
मौलाना ने एनकाउंटर में मारे गए आतंकी सैफुल्लाह के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस बीच मौलाना ने सैफुल्लाह के पिता से करीब 45 मिनट तक बात हुई। उसके बाद मौलाना आमिर मदनी, आतिफ और फैज़ल के घर भी गए। इस दौरान मौलाना ने कहा कि देश में इस तरह के कई फर्ज़ी एनकाउंटर हुए हैं।
हालाँकि कि एनकाउंटर में मारे गए सैफुल्लाह के पिता पहले ही यह कह चुके हैं कि उनका अपने बेटे से कोई ताल्लुक नही था । इतना ही नही सैफुल्लाह के पिता ने अपने बेटे को देशद्रोही गतिविधियों में शामिल होने की बात को स्वीकारते हुए उसका शव लेने से इनकार कर दिया था ।
मौलाना के इस बयान को पुलिस ने आतंकी के परिवार को भड़काना बताया है। इसी के तहत एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने एसएसपी कानपुर को मौलाना के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही है।
https://rashtriyadinmaan.com
