
lucknow योगी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि में पांच हजार रुपए का इजाफा किया है। अब उन्हें 20 हजार रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि मिलेगी। पहले यह राशि 15 हजार रुपए प्रतिमाह थी। योगी सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर हर वर्ष लगभग 35 करोड़ 35 लाख 80 हजार रुपये का अतिरिक्त व्ययभार आने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेनानियों की सम्मान राशि में इजाफे की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आपातकाल के विरोध में बीजेपी पूरे देश में काला दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मुम्बई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान राशि देने का फैसला मुलायम सिंह यादव के शासन काल में हुआ था। इसके बाद अखिलेश यादव सरकार ने सम्मान राशि बढ़ाने के अलावा उन्हें निशुल्क मेडिकल सुविधा भी देने का कार्य किया था। शुरुआत में सम्मान राशि पांच हजार रुपए थी, बाद में 10 हजार फिर 15 हजार रुपए हो गई।
सूबे के लोकतंत्र सेनानी बीजेपी सरकार से छत्तीसगढ़ की तर्ज पर 25 हजार रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि देने की मांग कर रहे थे। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है।
https://rashtriyadinmaan.com
