डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ​जिन्ना को देश का दुश्मन बताया


indexoooii
lucknow |  एएमयू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन आॅफिस में जिन्ना की तस्वीर को लेकर घमासान मचा हुआ है. प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिन्ना का महिमामंडन करने की कोशिश को बर्दाश्त न करने की बात कह चुके हैं. वहीं अब प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिन्ना को देश का दुश्मन करार दिया है. उन्होंने कहा कि देश के दुश्मन के लिए लोगों के दिल में जगह न रही है और ना ही रहेगी.
कानपुर में मौजूदगी के दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना देश के दुश्मन थे. देश में किसी भी व्यक्ति के दिल में ऐसे दुश्मन के लिए कभी जगह नहीं रही और ना ही रहेगी. बता दें कि बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने एएमयू स्टूडेंट यूनियन के कार्यालय में जिन्ना की तस्वीर लगी होेने को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने बकायदा एएमयू वीसी को पत्र लिखकर छात्र संघ के दफ्तर में जिन्ना की तस्वीर लगे होने को लेकर जवाब मांगा था. इस पत्र के बाद जिन्ना को लेकर विवाद खड़ा हो गया. वहीं बीजेपी में भी जिन्ना को लेकर को ध्रुव तैयार हो गए हैं.
यह भी बता दें कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने देश की आजादी में जिन्ना के योगदान को अहम बताया था. उन्होंने जिन्ना को देश का महापुरुष तक करार दे डाला था. साथ ही जिन्ना को लेकर बयान देने वाले बीजेपी नेता की सोच को घटिया भी ठहराया था. वहीं प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुले तौर पर कहा था कि देश में मोहम्मद अली जिन्ना का महिमामंडन नहीं किया जा सकता है और ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जिन्ना विवाद को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कहना है कि स्वामी प्रसाद के बयान का मामला पार्टी का आंतरिक मामला है. यह पार्टी तय करेगी कि इस पर क्या करना है.
दूसरी ओर जारी जिन्ना विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एएमयू मैनेजमेंट से रिपोर्ट मांगी है.

Scroll To Top
Translate »