
लखनऊ. उत्तर-प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह 30 नवंबर (गुरुवार) को जनता से ट्वीटर के जरिए सीधा संवाद करेंगे. डीजीपी अपने ट्विटर हैंडल @dgpup पर जनता से रुबरु होंगे. जिसमें वे आम जनता की समस्याओं को सुनेगें. जानकारी के मुताबिक कोई भी शख्स 30 नवंबर (गुरुवार) को शाम 5.30 से 6.30 pm पर संवाद कर सकता है. जिसमें वे #AskDGPUP हैशटैग की मदद से भी सीधे उनके हैंडल @dgpup पर ट्वीट कर अपनी बात कह सकते हैं.
वहीं उन लोगों द्वारा बताई समस्या पर डीजीपी खुद ही समस्या सुनकर केस से संबंधित पुलिस अधिकारियों तत्काल समस्या का निवारण करने के आदेश देंगे. ई-संवाद यूपीपी (#ESamvadupp) कार्यक्रम के तहत डीजीपी द्वारा संवाद प्रारम्भ कर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी जनता से सीधे रूबरू कराया जाएगा. यह कार्यक्रम भविष्य में जनपद के पुलिस अधीक्षकों के लिए भी चरणबद्ध रूप से प्रारंभ किया जाएगा. सनद रहे कि पहले ही सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को ट्विटर पर सक्रिय रहने का आदेश मिल चुका है.
https://rashtriyadinmaan.com
