
लखनऊ. फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है. जिसमें मुलायम सिंह की छोटी बहू पद्मावती के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. फिल्म पद्मावती भले ही विवादों में घिर गई हो …लेकिन उसके गाने शादियों में हिट है. समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने इस गाने में जमकर डांस किया. मौका था अपर्णा के भाई की सगाई की … इस मौके पर अपर्णा ने पद्मावती के घूमर सांग पर खूब डांस किया.
जहां एक तरफ देश के तमाम संगठन फिल्म पद्मावती का विरोध कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ अपर्णा के डांस का वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि अपर्णा अपने भाई की सगाई के मौके पर फिल्म पद्मावती के गाने पर जमकर थिरकीं. इन सब से दूर दूसरी तरफ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का एक डांस इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जो उन्होंने फिल्म पद्मावती के गाने पर किया है.
अपर्णा खुद भी राजपुताना परिवार से ताल्लुकात रखती है. जिस कारण कई समुदाय इसकी निंदा भी कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक यूपी की राजधानी लखनऊ के एक फाइफ स्टार होटल में बिजनेसमैन राजनारायण साहू की बेटी अदिति शाहू और अपर्णा यादव के भाई आदित्य सिंह बिष्ट की इंगेजमेंट के मौके पर प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. जिसमें अपर्णा यादव अपने पति प्रतीक से साथ पहुंचीं थीं. कार्यक्रम के दौरान प्रतीक और अपर्णा मेहमानों का स्वागत भी करते नज़र आए. https://youtu.be/PT54U_6JoSA साहू एजेंसी लखनऊ के सबसे पुराने बिजनेस घरानों में से एक हैं. यहां इनके साहू सिनेमा से लेकर कंस्ट्रक्शन और फाइनेंस का बिजनेस है. अमन बिष्ट की मंगेतर अदिति साहू एजेंसी के मालिक रामनारायण साहू के बेटे संजय साहू की बेटी हैं.
https://rashtriyadinmaan.com
