लखनऊ। उ0प्र0 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित संघर्ष नोटिस दिनांक 17 फरवरी 2016 के क्रम में आज दिनांक 19 लखनऊ परि मण्डल के समस्त जनपदों रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी तथा लखनऊ में समस्त विभागों के समक्ष सदस्यों ने गेट मीटिंग कर कार्य बहिष्कार किया।
विभागों में सदस्यों द्वारा अपने शासकीय दस्तावेज (माप पुसितका, कार्यादेश पुस्तिका) अपने खण्डीय एवं उपखण्ड कार्यलय में जमा किये गये। अब तक मण्डल में 2000 से अधिक माप पुस्तिकाएं जमा की जा चुकी हैं। सदस्यों द्वारा 25 फरवरी 2016 से अनिश्चित कालीन हड़ताल के घोषणा प्रपत्र स्वेच्छा से भर कर अपने कार्यालयाध्यक्ष एवं महासंघ को प्रेषित कर दिये हैं। मीटिंग में सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण करा चुके हैं, परन्तु सरकार द्वारा हठधर्मिता तथा असमानता की नीति अपनायी जा रही है। उच्च स्तरीय समिति की संस्तुति के बावजूद हमारी मुख्य माँगे ग्रेड पे रू0 4800 तथा तीन प्रोन्नत वेतनमान क्रमशः सहायक अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता के लिए शासनादेश अभी तक निर्गत नहीं हुआ। अपने ही उच्च अधिकारियों की संस्तुति पर शासनादेश जारी नहीं कर रही है, माँग पूरी न होने की दशा में 24 फरवरी, 2016 तक कार्य बहिष्कार तथा 25 फरवरी 2016 से समस्त सदस्य हड़ताल पर चले जायेंगे। विकास कार्य ठप होने की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की है।
बैठकों की समीक्षा लगातार मण्डल संयोजक इं0 भानु प्रताप निरंजन, मण्डल चेयरमैन संघर्ष समिति इं0 सत्येन्द्र त्रिपाठी, मण्डल सचिव इं0 श्रीलाल तथा मण्डल प्रचार सचिव इं0 नरेश कुमार ने की।
https://rashtriyadinmaan.com

