निदेशक खनन, डॉ० रोशन जैकब ने की इटावा मेंअचानक छापेमारी


रात 1:00 बजे से सबेरे 4:00 बजे के मध्य छापा मारकर चलाया सघन चेकिंग अभियान

लखनऊ। खनन कार्यों में प्रवर्तन की कार्रवाई में तेजी लाने व खनन संक्रियाओ को सुचारू व सुव्यवस्थित रुप से संचालित करने तथा खनन राजस्व में बढ़ोतरी करने के खनन विभाग के गम्भीर, सार्थक व सकारात्मक प्रयासों की कड़ी में सचिव एवं निदेशक  खनन विभाग ,उत्तर प्रदेश, डॉ० रोशन जैकब 20 सितंबर को रात अचानक इटावा पहुंचीं।संगठित अपराध के रूप में अन्तर्राजीय सीमा पर उप खनिजों के अवैध परिवहन की जांच  हेतु डॉ० रोशन जैकब ने  सतर्कता विभाग की टीम के साथ जनपद इटावा में  स्थित उदी चौकी के अंतर्गत चेक पोस्ट पर 20/21  सितम्बर  2020 की रात 1:00 बजे से सबेरे 4:00 बजे के मध्य छापा मारकर सघन चेकिंग अभियान चलाया ।मौके पर 100 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई,जिसमे काफी संख्या में वाहनों के कागजात सही पाए गए ।लेकिन कई मामलों में गंभीर अनियमितताएं भी पायी गयीं।

चेकिंग के दौरान  फेंक यू०आर. एल०जनित  इंटरस्टेट ट्रांजिट पास (आईएसटीपी ) पाये गये। 20 प्रकरण में आईपीसी की धारा- 420 , 467, 468, 471 ,379 एवं धारा 65 आई०टी० एक्ट के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट(एफ० आई०आर०) दर्ज कराई गई ।


Scroll To Top
Translate »