मर्जी से साथ बैठे कपल पर न करें कार्रवाई —– CM योगी


2017_3$largeimg22_Mar_2017_161229449
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के शास्त्री भवन स्थित सभागार में अपने विभागों से सम्बन्धित मंत्रियों, प्रमुख सचिवों और सचिवों के साथ समीक्षा बैठक को सम्बोधित किया। ऐंटी रोमियो दल द्वारा मर्जी से साथ बैठे कपल को परेशान करने के आरोपों के बीच सीएम आदित्‍यनाथ योगी ने कहा कि यदि कोई युवक और युवती आपसी सहमति से कहीं बैठे हैं या कहीं जा रहे हैं, तो उन पर कार्रवाई कतई न की जाए।
साथ ही उन्‍होंने एण्टी रोमियो स्क्वॉयड के लिए प्रमुख सचिव गृह को स्पष्ट गाइड लाइन तैयार करने का निर्देश भी दिया।


Scroll To Top
Translate »